रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भर्ती प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल थी।
13 फरवरी से शुरू हुई थी प्रक्रिया
भारतीय सेना द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।
इच्छुक अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए
- आयु सीमा: 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट/डिप्लोमा धारक
उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
ब्लॉक स्तर पर मिलेगी मदद
जिला प्रशासन की ओर से युवाओं की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तर पर सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा।
यहां मिल सकेगी सहायता
अभ्यर्थी निम्न स्थानों पर संपर्क कर सकते हैं:
- रोजगार कार्यालय
- नगरीय निकाय
- पॉलिटेक्निक कॉलेज
- शासकीय महाविद्यालय
- आईटीआई
- जनपद पंचायत और नगर पंचायत
साथ ही किसी समस्या की स्थिति में रोजगार कार्यालय रायपुर के सेना भर्ती हेल्प डेस्क से भी संपर्क किया जा सकता है।
मौका न गंवाएं, जल्द करें आवेदन
युवाओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

