बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका मिला।
बाथरूम में मिला शव
मृतक की पहचान गजाधर वर्मा (32 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 4 रानीसागर बियारा गली के रूप में हुई है।
घटना के समय उसके पिता घर में सो रहे थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो बाथरूम की लाइट जलती देख अंदर गए, जहां बेटे का शव लटका मिला।
2 साल से बीमारी से जूझ रहा था
परिजनों के अनुसार, गजाधर पिछले दो साल से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
बीमारी के कारण वह काम नहीं कर पा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

