रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक स्थित रिंग रोड के नवकार हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हो गया।
मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने
घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायका और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए।
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
अस्पताल में चले लात-घूंसे
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।
अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
हालात को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

