अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 अप्रैल 2026 को सरगुजा जिला प्रवास के दौरान पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम अम्बिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्थित पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणी महाराज और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय शामिल हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, नारायण चंदेल, अनुराग सिंहदेव, विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर मंजूषा भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर अम्बिकापुर और सरगुजा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं और राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है।

