छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात पीड़िता को उसका परिचित नाबालिग युवक घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया। इसके बाद उसे सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। बाद में उसके चार अन्य साथियों ने भी वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद 12 अप्रैल को भैरमगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग है।
पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है।

