छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।
भटगांव थाना क्षेत्र में एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही नाना द्वारा अश्लील हरकत किए जाने की घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की शिकायत परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

