रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुकमा दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां से वे सुकमा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:05 बजे सुकमा पहुंचने के बाद उनका दौरा जिला चिकित्सालय से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री 1:20 बजे अटल आरोग्य लैब का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जिला पुनर्वास केंद्र के साइंस पार्क में VR Lab, STEM Lab और नालंदा परिसर भवन निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही इमली प्रसंस्करण यूनिट का शुभारंभ भी करेंगे।
दोपहर 2:20 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री ‘स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ का शुभारंभ करेंगे, जहां जिले के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।
दौरे के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और IIIT नवा रायपुर में आयोजित MY Bharat Budget Quest 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे।

