छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुखरापारा के कठरापारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से ठीक पहले दुल्हन ने आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, सुखरापारा निवासी पंकज सिदार और रायगढ़ जिले के पोतरा गांव निवासी मोनिका सिदार के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों की सहमति से 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी तय हुई थी और घर में तैयारियां चल रही थीं।
ग्रामीणों के मुताबिक, शादी में मायके पक्ष के कुछ लोगों के शामिल नहीं होने की बात को लेकर युवती तनाव में थी। घटना की रात उसने खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में चली गई।
अगले दिन सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। कमरे में देखने पर युवती दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी है।

