छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केकती में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां जर्जर मकान की दीवार गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान महेंद्र कश्यप, पिता बलदाऊ कश्यप, निवासी केकती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था।
अचानक दीवार गिरने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया और मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

