छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 912 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया।
तस्करों ने गांजे को केले की बोरियों के बीच छिपाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी चाल नाकाम रही। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि ट्रक समेत कुल जब्ती 4 करोड़ 66 लाख रुपए से अधिक है।
इस मामले में झारखंड निवासी आरोपी अब्दुल नईम (42) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

