छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी।
मृतक बच्चे की पहचान अनुज के रूप में हुई है। पिता बोधसाय मंछवार (28) ने 19 अप्रैल को बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुरुआत में आरोपी मां सोनमति सरोती मंछवार ने अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
दो दिन की तलाश के बाद रानीगौवा पहाड़ के पास खाई में बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
सख्त पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि गुस्से में उसने बच्चे को जमीन पर पटककर पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी बनाकर सभी को भ्रमित करती रही।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

