छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में बिल पारित नहीं होने के विरोध में भाजपा ने शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल पास कराने में विपक्ष ने सहयोग नहीं किया।
सीएम साय ने ऐलान किया कि इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जो इसी महीने 29 तारीख से पहले आयोजित हो सकता है।
बताया जा रहा है कि यह सत्र एक दिवसीय होगा, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा होगी।

