छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के दूसरे ही दिन एक नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान सिद्धेश्वर कंवर (28), पिता रामजोहन कंवर के रूप में हुई है। उनकी शादी 16 अप्रैल को महासमुंद जिले के ग्राम डोकरपाली में हुई थी।
17 अप्रैल की रात कन्हारपुरी में आशीर्वाद समारोह रखा गया था, जहां परिवार और गांव में खुशी का माहौल था।
समारोह के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया, लेकिन सुबह देर तक बाहर नहीं निकला। परिजनों ने जब खिड़की से देखा, तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलने पर कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


