छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को एक राइस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की चपेट में बड़ी मात्रा में धान, चावल और बारदाना जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
राइस मिल के मालिक मोहम्मद आवेश ने प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है।
फिलहाल नुकसान का सही आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले

