छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सरकारी राशन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है।
नए आदेश के अनुसार, अब राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि, दोपहर की तेज गर्मी को देखते हुए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी।
पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलती थीं, जिससे लोगों को तेज धूप में लाइन लगानी पड़ती थी।
नए समय से अब लोग सुबह और शाम के ठंडे समय में आसानी से राशन ले सकेंगे। इस फैसले से बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूर वर्ग को खास राहत मिलेगी।
प्रशासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए हैं कि नए समय का सख्ती से पालन किया जाए।

