छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार और संघ संगठनों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।
भूपेश बघेल ने कहा, “अगर आपको तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए।”
उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंघ, RSS, विहिप और भाजपा ने महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में पर्याप्त अवसर नहीं दिया।
बघेल ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की पहल सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी, लेकिन उस समय भाजपा के विरोध के कारण यह कानून 1989 में पास नहीं हो सका।
उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में महिलाएं राजनीति में आईं और नेतृत्व की भूमिका निभाने लगीं।
बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करती रही है।

