छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्टेट प्लेन से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 1 बजे वे आगडीह एयरस्ट्रिप (जशपुर) पहुंचेंगे। इसके बाद 1:30 बजे करमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
करीब 3 बजे ग्राम ढोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद सीएम अपने निजी निवास बगिया के लिए रवाना होंगे और आज रात जशपुर में ही विश्राम करेंगे।
वहीं, प्रदेश में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक का आज दूसरा दिन है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव राजधानी रायपुर में मैराथन बैठकों के जरिए विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही मानसून से पहले तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।

