छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है।
मंगलवार को 7-8 आक्रामक कुत्तों के झुंड ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अचानक लोगों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
इस हमले में बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना चंडी चौक, कुरानकापा, पुराना थाना, भथरी और मुक्तिधाम रोड जैसे इलाकों में हुई, जहां कुछ ही घंटों में कई लोग कुत्तों का शिकार बने।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ते बिना किसी उकसावे के राहगीरों पर टूट पड़े और चेहरे व पैरों को निशाना बनाया।
डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों के जख्म गहरे हैं और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

