भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।
रायपुर जिले में अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा शुरू की जा रही है। यह पहल जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा की गई है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से 4 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी कराएंगे।
अग्निवीर भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन और महिला सेना पुलिस सहित कई श्रेणियां शामिल हैं।
कोचिंग जिला और विकासखंड स्तर पर आयोजित होगी और अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक 👉 http://erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय रायपुर या ☎️ 0771-4044081 पर संपर्क करें।

