रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
सरकार द्वारा इन पुनर्वासित युवाओं को नई शुरुआत देने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इन्हें आयुष्मान कार्ड भी दिए जा रहे हैं, जिससे वे बिना आर्थिक चिंता के इलाज करा सकें।
बीजापुर जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिसके तहत—
• BPL परिवारों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज
• APL परिवारों को 50 हजार तक इलाज
• गंभीर बीमारियों के लिए 25 लाख तक सहायता
इस पहल से युवाओं में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने की बात कही।
यह कदम न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा दे रहा है, बल्कि इन युवाओं को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर भी आगे बढ़ा रहा है।

