दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में पुलिस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार गुटखा, पैकिंग मैटेरियल और मशीनरी बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते हुए पाए गए, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। टीम ने मौके से सभी सामग्री जब्त कर ली है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि फैक्ट्री में प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा का अवैध निर्माण किया जा रहा था। फिलहाल फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं पुलिस फैक्ट्री संचालकों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

