बालोद। जिले में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत में 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, सुबह खेत से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान संतोषी यादव (40) और युवक की पहचान थलेश खरांशु (25) के रूप में हुई है। दोनों अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के गबदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे हैं। ऐसे में दोनों के बीच संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।

