रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अहम दौरे पर बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां आयोजित ऑल इंडिया वुमेन हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होकर महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर वे सीधे आयोजन स्थल पहुंचेंगे और महिला हॉकी प्रतियोगिता का अवलोकन करेंगे। शाम करीब 5 बजे उनके रायपुर लौटने का कार्यक्रम तय किया गया है।
बिलासपुर में आयोजित ऑल इंडिया वुमेन हॉकी टूर्नामेंट इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देशभर की महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं, जिससे खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। इससे महिला खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलने के साथ महिला खेलों को बढ़ावा देने का संदेश जाएगा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा खेल प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। बिलासपुर में आज का दिन महिला हॉकी और खिलाड़ियों के सम्मान के नाम रहेगा।

