दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिलेंडर ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा हो गया। कुम्हारी के वार्ड नंबर-4 स्थित एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घर में लगी आग, फिर हुआ जोरदार धमाका
जानकारी के मुताबिक, घर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए रसोई तक पहुंच गई, जहां रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए।
हादसे में इन लोगों की मौत
हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
- अनिल वैष्णव (45 वर्ष)
- चांदनी वैष्णव (18 वर्ष)
- लक्ष्मी वैष्णव (20 वर्ष)
- गोपिका वैष्णव (1 वर्ष)
राहत-बचाव में जुटी टीम
घटना की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग, SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। SDRF कमांडेंट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कुम्हारी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
जांच में जुटा प्रशासन
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

