रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर बाजार क्षेत्र में ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़े प्रवाल सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रवाल सोनी, ज्वेलर्स कारोबारी अशोक पोद्दार के बेटे थे और खुद भी ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि सदर बाजार स्थित घर में अशोक पोद्दार और उनका बेटा प्रवाल सोनी साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक करीब तीन साल पहले प्रवाल सोनी की पत्नी और बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद परिवार पहले से ही सदमे में था।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

