रायपुर। राजधानी रायपुर में ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के लिए “One Day Makeup Seminar & Award Show 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11 जून 2026 को मैग्नेटो मॉल रायपुर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मेकअप, मेहंदी, ब्राइडल प्रतियोगिता, रैंप वॉक और बैक स्टेज जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के मुताबिक यह आयोजन प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का बड़ा मंच प्रदान करेगा।
प्रतियोगिता शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
मेहंदी प्रतियोगिता – 2000 रुपए
मेकअप एवं ब्राइडल प्रतियोगिता – 3000 रुपए
रैंप वॉक – 3000 रुपए
बैक स्टेज – 2500 रुपए
ऑन स्टेज (45 मिनट) – 10000 रुपए
विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मेकअप और मॉडल प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 5100 रुपए तथा मेहंदी प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 3100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों का दावा है कि रायपुर में इस स्तर का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।
कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन और जानकारी हेतु:
अंजुलता साहू – 7828011484
शुशीला ठाकुर – 7697175894
आदर्श गुप्ता – 9009273071

