रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-02 कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बिल्डिंग की छत पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के एलआईजी सी-ब्लॉक का है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग की छत पर युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।
फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

