Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM विष्णु देव साय का बड़ा फैसला: स्टार्टअप के लिए ₹500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 वर्ष

      September 9, 2026

      CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में रायपुर में होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, देशभर से जुटेंगे उद्योगपति

      September 9, 2026

      CM विष्णु देव साय ने नवचयनित टाउन प्लानर्स से कहा- आधुनिक ज्ञान और नवाचार से करें छत्तीसगढ़ का बेहतर नियोजन

      September 9, 2026

      CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में डॉ. भूपेन हजारिका को याद किया गया, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

      September 9, 2026

      CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश- जनहित, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ निभाएं टाउन प्लानिंग की जिम्मेदारी

      September 9, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » सरकारी शराब दुकानों में भर्ती और वर्दी के नाम पर वसूली का आरोप, ऑडियो वायरल
    अपराध

    सरकारी शराब दुकानों में भर्ती और वर्दी के नाम पर वसूली का आरोप, ऑडियो वायरल

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की सरकारी शराब दुकानों में सुरक्षा गार्डों की भर्ती और वर्दी के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्डों ने ठेका कंपनी के अधिकारियों पर भर्ती के लिए 35 हजार रुपए और वर्दी के नाम पर 15-15 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

    आबकारी अधिकारी को सौंपी शिकायत

    जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न शराब दुकानों में तैनात सुरक्षा गार्डों ने जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह को शिकायत पत्र सौंपकर बीआईएस सुरक्षा कंपनी के अधिकारियों पर जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    गार्डों ने कंपनी को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की है।

    गार्डों ने लगाए गंभीर आरोप

    शिकायत में कहा गया है कि कंपनी के फील्ड ऑफिसर बृजराज सिंह चौहान प्रत्येक गार्ड से 15 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि रकम नहीं देने पर 40 हजार से 60 हजार रुपए तक देने का दबाव बनाया जा रहा है।

    गार्डों का दावा है कि सात दिनों के भीतर पैसे जमा नहीं करने पर नौकरी से निकालने और मैनपावर कंपनी बदलने की धमकी दी जा रही है।

    पुराने कर्मचारियों पर दबाव का आरोप

    सुरक्षा गार्डों के मुताबिक सरकारी शराब दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बीआईएस कंपनी को दी गई है। आरोप है कि कंपनी के अधिकारी बृजराज सिंह चौहान और दुर्गेश कुमार साहू पुराने कर्मचारियों पर लगातार दबाव बनाकर वसूली कर रहे हैं।

    वीडियो बनवाने और दबाव डालने का आरोप

    गार्डों का आरोप है कि जो कर्मचारी पैसे देने का विरोध कर रहे हैं, उनसे दबाव बनाकर वीडियो रिकॉर्ड कराया जा रहा है, जिसमें उन्हें अपनी मर्जी से पैसा देने की बात कहनी पड़ रही है।

    इसी दौरान एक गार्ड ने कथित बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग कर ली, जिसे शिकायत के साथ अधिकारियों को सौंपा गया है।

    कम वेतन में बढ़ी परेशानी

    सुरक्षा गार्डों का कहना है कि उन्हें हर महीने केवल 10 से 15 हजार रुपए वेतन मिलता है। ऐसे में भर्ती और वर्दी के नाम पर हजारों रुपए की मांग उनके लिए भारी आर्थिक बोझ बन रही है।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    वायरल ऑडियो की जांच

    वायरल ऑडियो में कथित तौर पर नई भर्ती के लिए 30 से 35 हजार रुपए लेने की बात सुनाई दे रही है। साथ ही कुछ लोग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच होने का दावा करते भी सुनाई दे रहे हैं।

    आबकारी विभाग ने मांगा जवाब

    जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि सुरक्षा गार्डों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सुरक्षा कंपनी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Asha Singh Audio Viral News BIS Security Company CG Liquor Shop Scam Chhattisgarh News Excise Department Korba Korba Breaking News korba latest news Korba Liquor Shop Korba News Liquor Shop Controversy Recruitment Corruption Security Guard Complaint Security Guard Recruitment Scam
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleमोबाइल की पुरानी बैटरी फटने से 1 साल के मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
    Next Article 133.3 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, शिलाजीत बताकर पुलिस को किया गुमराह
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CM विष्णु देव साय का बड़ा फैसला: स्टार्टअप के लिए ₹500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 वर्ष

    September 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में रायपुर में होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, देशभर से जुटेंगे उद्योगपति

    September 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णु देव साय ने नवचयनित टाउन प्लानर्स से कहा- आधुनिक ज्ञान और नवाचार से करें छत्तीसगढ़ का बेहतर नियोजन

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM विष्णु देव साय का बड़ा फैसला: स्टार्टअप के लिए ₹500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 वर्ष

    September 9, 2026

    CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में रायपुर में होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, देशभर से जुटेंगे उद्योगपति

    September 9, 2026

    CM विष्णु देव साय ने नवचयनित टाउन प्लानर्स से कहा- आधुनिक ज्ञान और नवाचार से करें छत्तीसगढ़ का बेहतर नियोजन

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.