रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।
बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह किया भेंट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल थावरचंद गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक बस्तर आर्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, जनहित के मुद्दों तथा आपसी सहयोग से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।


