CG News: जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 2 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे आईटीआई ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना सहित सभी पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में मौजूद रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


