CG Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में सरकार के मंत्री और सत्तापक्ष के विधायक लगातार पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधानसभा सत्र की रणनीति, सरकार की तैयारियों और विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की कार्ययोजना, विपक्ष द्वारा उठाए जा सकने वाले संभावित सवालों के जवाब और जनहित से जुड़े विषयों पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।
बैठक को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार ने मानसून सत्र के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विधानसभा में सरकार के एजेंडे को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सरकार का उद्देश्य मानसून सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से अपनी बात रखना और विकास कार्यों की जानकारी सदन के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है।


