CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। सुबह वे रायपुर से कवर्धा रवाना होकर नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर में रायपुर लौटकर मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों का संचालन करेंगे।
शाम 4 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में साय कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में 13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और प्रदेशहित के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात शासकीय कर्मचारियों के लिए शुरू की गई अल्पकालीन ऋण सुविधा योजना के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री रायपुर के डुमरतराई फेस-2 स्थित थोक बाजार में आयोजित नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
इधर, रायपुर में आज पर्यावरण संरक्षण मंडल की बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें उद्योगों द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्यों और पौधों के संरक्षण की समीक्षा की जाएगी। वहीं महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि और कलाकार शामिल होंगे।


