CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की ग्राम पंचायत रायपुरा निवासी श्रीमती डागरीबाई के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना नई उम्मीद लेकर आई हैं। इन योजनाओं का लाभ मिलने से उन्हें पक्का आवास मिलने के साथ-साथ हर महीने आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो रही है।
डागरीबाई ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दौरान छत से पानी टपकने जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली, जिसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। नया घर बनने के बाद परिवार को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक आवास मिलेगा तथा बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।
वहीं महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि से डागरीबाई घरेलू जरूरतों को पूरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि से आवश्यक सामान खरीदने में सुविधा मिल रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हुई है।
डागरीबाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।


