रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित आमानाका फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।


