रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज रायपुर लौटेंगे। वे दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार, ग्रामीण सड़क निर्माण, चावल उठाव, जनजातीय क्षेत्रों के विकास, मोबाइल टावरों की स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखे। विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा भी दिया।
दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री का आज दोपहर रायपुर आगमन निर्धारित है, जहां उनके आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।


