कोरिया। जिले में रविवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। मृतिका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित घर में सुबह करीब 4 बजे पायल ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल युवती के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


