रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और अमर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री संजय पांडेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक याद किया।


