Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा 5 करोड़ का चेक, असम के बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी मदद

      August 16, 2026

      रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोककला की छटा, सरगुजा संभाग अव्वल

      August 16, 2026

      CG News: नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 गांवों में पहली बार बेखौफ लहराया तिरंगा, बदली दशकों पुरानी तस्वीर

      August 16, 2026

      CG News: स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, टाउन हॉल और शहीद स्मारक के लिए 50-50 लाख की घोषणा

      August 16, 2026

      स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में हुआ ‘स्वागत समारोह’, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

      August 16, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » बस्तर के वीर जवानों को विजय शर्मा ने किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान ने बदली बस्तर की तस्वीर
    छत्तीसगढ़

    बस्तर के वीर जवानों को विजय शर्मा ने किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान ने बदली बस्तर की तस्वीर

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में पदस्थ वीरता पदक से अलंकृत पुलिस जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के शौर्य और बलिदान ने बस्तर के इतिहास को नई दिशा दी है। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली ऐतिहासिक सफलताओं का श्रेय जवानों के साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प को जाता है।

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवान कठिन परिस्थितियों और आईईडी जैसे घातक खतरों के बीच भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्य पर डटे रहे हैं। राज्य गठन के 25 वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ पुलिस के 141 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाना उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।

    उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद बस्तर के उन दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराया जा रहा है, जहां पहले ऐसा संभव नहीं था। इस वर्ष 93 नए स्थानों पर तिरंगा फहराकर सुरक्षा बलों ने लोकतंत्र, विश्वास और राष्ट्रभावना की नई नींव को मजबूत किया है।

    श्री शर्मा ने अगस्त 2025 में जगदलपुर में हुए बड़े आत्मसमर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि 210 नक्सलियों द्वारा 163 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण शांति और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प और बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में बड़ी सफलता बताया।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रभावी स्थापना जवानों के पराक्रम और स्थानीय जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बंदूक के बल पर कायम व्यवस्था जनता के अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती। लोकतंत्र में वही व्यवस्था मान्य है, जो जनता द्वारा चुनी गई हो और जनता के प्रति जवाबदेह हो।

    उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बस्तर के जल, जंगल और संस्कृति को संरक्षित रखते हुए यहां के बच्चों को आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जोड़ना है। जिन क्षेत्रों में कभी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहां अब विकास की नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं।

    उन्होंने बताया कि टेकुलगुड़ा जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों को ‘शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों में स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी और कौशल विकास केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

    श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति, विकास और लोकतंत्र की स्थापना की दिशा में लगातार सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने सभी जवानों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर में सुख, शांति और विकास का नया मार्ग प्रशस्त करने में सुरक्षा बलों के साथ-साथ यहां की जनता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

    कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा शहीदों की स्मरण पट्टिका पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडेय, सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

    Amar Vatika Bastar News Bastar Police Chhattisgarh Police Gallantry Award Jagdalpur News Naxal Surrender Naxalism Vijay Sharma
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleशहीद स्मारक पहुंचकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, अमर शहीदों को किया नमन
    Next Article बस्तर के युवाओं को मिला डिजिटल मंच, विजय शर्मा ने किया ‘बस्तर क्रिएटर हब’ का शुभारंभ
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा 5 करोड़ का चेक, असम के बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी मदद

    August 16, 2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोककला की छटा, सरगुजा संभाग अव्वल

    August 16, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 गांवों में पहली बार बेखौफ लहराया तिरंगा, बदली दशकों पुरानी तस्वीर

    August 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13944/229

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा 5 करोड़ का चेक, असम के बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी मदद

    August 16, 2026

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोककला की छटा, सरगुजा संभाग अव्वल

    August 16, 2026

    CG News: नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 गांवों में पहली बार बेखौफ लहराया तिरंगा, बदली दशकों पुरानी तस्वीर

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.