रायपुर। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों की राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा।
राज्यपाल रमेन डेका ने भी मुख्यमंत्री साय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।


