Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      विष्णु देव साय ने महानदी को बताया जीवनधारा, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

      October 2, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान, 24 सड़क-पुल कार्यों पर खर्च होंगे ₹672 करोड़

      October 2, 2026

      विष्णु देव साय-नितिन नबीन की मुलाकात, छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

      October 2, 2026

      विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी को बताया प्रेरणास्रोत

      October 2, 2026

      2 एकड़ में टमाटर की खेती, किसान शाहिद जमा खान ने कमाए ₹1.20 लाख

      October 2, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंचा कार्तिक राम बैगा का परिवार, जनमन योजना बनी सहारा
    छत्तीसगढ़

    कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंचा कार्तिक राम बैगा का परिवार, जनमन योजना बनी सहारा

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर: प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने और उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ऐसे बैगा परिवार, जो वर्षों से कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर थे, अब पक्के और सुरक्षित आवास का सपना साकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम गुनापुर निवासी कार्तिक राम बैगा का पक्का मकान अब उनके परिवार के लिए खुशियों का आशियाना बन गया है।

    पक्का मकान बन जाने से कार्तिक राम का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए पक्का मकान बनाना किसी सपने से कम नहीं था। बारिश, बदलते मौसम और रोजमर्रा की कठिन परिस्थितियों के बीच कच्चे मकान में परिवार का जीवनयापन चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।

    प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण में कार्तिक राम बैगा पात्र पाए गए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में उनका आवास स्वीकृत किया गया। योजना से मिली सहायता और स्थानीय स्तर पर विभागीय मार्गदर्शन से उन्होंने स्वयं आवास निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया। अब उनका पक्का आवास पूर्ण होकर तैयार है।

    आज कार्तिक राम अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के मकान में रह रहे हैं। वर्षों से जिस पक्की छत की उम्मीद थी, वह प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से हकीकत बन गई है। नए घर ने उनके परिवार को केवल सुरक्षित आश्रय ही नहीं दिया, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का भरोसा भी दिया है।

    कार्तिक राम ने बताया कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब उनका परिवार सुरक्षित आवास में बेहतर ढंग से जीवनयापन कर रहा है। उन्होंने पीएम आवास योजना के संचालन के लिए शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

    प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से बैगा जैसे विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के परिवारों को पक्के आवास जैसी बुनियादी सुविधा से जोड़ने का प्रयास उनके जीवन में सुरक्षा और स्थायित्व लाने के साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

    Baiga Family Gunapur Kartik Ram Baiga Lormi Mungeli PM Awas Yojana PM JANMAN Scheme Pucca House Rural Housing Special Particularly Vulnerable Tribal Groups Tribal Housing
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल में बदली तस्वीर, 1.92 करोड़ की लागत से बनी 3 किमी पक्की सड़क
    Next Article सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक सहारा, सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर सिस्टम
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    विष्णु देव साय ने महानदी को बताया जीवनधारा, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

    October 2, 2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान, 24 सड़क-पुल कार्यों पर खर्च होंगे ₹672 करोड़

    October 2, 2026
    छत्तीसगढ़

    विष्णु देव साय-नितिन नबीन की मुलाकात, छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    विष्णु देव साय ने महानदी को बताया जीवनधारा, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

    October 2, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान, 24 सड़क-पुल कार्यों पर खर्च होंगे ₹672 करोड़

    October 2, 2026

    विष्णु देव साय-नितिन नबीन की मुलाकात, छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.