Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

      August 18, 2026

      CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

      August 18, 2026

      CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

      August 18, 2026

      अपनी माटी और खेत से जुड़ाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

      August 18, 2026

      सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक सहारा, सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर सिस्टम

      August 18, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक सहारा, सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर सिस्टम
    छत्तीसगढ़

    सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक सहारा, सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर सिस्टम

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत और स्वच्छ ऊर्जा का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से लोग अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ मासिक बिजली खर्च को कम कर रहे हैं। जांजगीर निवासी जानू जायसवाल की कहानी इस योजना से मिल रही आर्थिक राहत और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था का उदाहरण है।

    जानू जायसवाल ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस प्रकार उन्हें कुल 1.08 लाख रुपये की सहायता मिली। योजना के तहत उपलब्ध आसान ऋण सुविधा ने भी सोलर सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया को उनके लिए सुगम बनाया।

    जायसवाल बताते हैं कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 3 से 4 हजार रुपये तक आता था। हर महीने बिजली बिल के रूप में खर्च होने वाली यह राशि परिवार के बजट पर असर डालती थी। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। अब बिजली बिल में होने वाली बचत परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और भविष्य के लिए बचत करने में उपयोग हो रही है।

    जानू जायसवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उनके परिवार को आर्थिक राहत देने के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा अपनाने का अवसर भी दिया है। घर की छत पर सौर ऊर्जा का उत्पादन होने से बिजली खर्च कम हुआ है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान मिल रहा है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलेवासियों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने और अपने घरों में सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च कम करने की अपील की। राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसी पहलें नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

    3 KW Solar System Clean Energy Green Energy Jaanu Jaiswal Janjgir PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Renewable Energy Solar Energy Solar Rooftop System Solar Subsidy Zero Electricity Bill
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleकच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंचा कार्तिक राम बैगा का परिवार, जनमन योजना बनी सहारा
    Next Article अपनी माटी और खेत से जुड़ाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

    August 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

    August 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13944/229

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

    August 18, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

    August 18, 2026

    CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.