Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

      August 18, 2026

      CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

      August 18, 2026

      CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

      August 18, 2026

      अपनी माटी और खेत से जुड़ाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

      August 18, 2026

      सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक सहारा, सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर सिस्टम

      August 18, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » अपनी माटी और खेत से जुड़ाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    छत्तीसगढ़

    अपनी माटी और खेत से जुड़ाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री आज सुबह जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे और पारंपरिक रूप से बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर बियासी की। खेत में उतरकर हल की मूठ थामे मुख्यमंत्री साय सहज ही एक किसान की भूमिका में नजर आए। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया।

    मुख्यमंत्री साय ने हरे-भरे खेत में मिट्टी की सौंधी सुगंध और बैलों के साथ खेती करते हुए कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है। हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां एक बार फिर जीवंत हो उठती हैं। खेतों के बीच बिताया समय मन को असीम सुकून देने के साथ नई ऊर्जा से भर देता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और बचपन से खेती-किसानी को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। खेती उनके लिए केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। गांव और खेतों ने ही उन्हें श्रम का सम्मान करना, प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना सिखाया है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की माटी, मेहनतकश किसानों और समृद्ध कृषि परंपराओं से जुड़ी हुई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में खेती का महत्वपूर्ण स्थान है। पीढ़ियों से किसान अपने परिश्रम से धरती को सींचते हुए प्रदेश की समृद्धि की नींव मजबूत करते आए हैं। छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार, परंपराएं और ग्रामीण जीवन भी कृषि से गहराई से जुड़े हुए हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़ाव बनाए रखना महत्वपूर्ण है। खेती हमें परिश्रम, धैर्य और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है। किसान खेत में केवल फसल नहीं उगाता, बल्कि अपने श्रम से पूरे समाज के जीवन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी संबल देता है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, हमारी समृद्ध कृषि परंपरा और मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव उनके हृदय के सबसे करीब हैं। किसानों की खुशहाली और कृषि की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि का मजबूत आधार है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों के परिश्रम को नमन करते हुए उनके जीवन में खुशहाली और खेतों में भरपूर फसल की कामना की।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जीवन ग्रामीण परिवेश और खेती-किसानी से गहराई से जुड़ा रहा है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वे अपने गांव, खेत और ग्रामीण परिवेश से जुड़कर आत्मीयता का अनुभव करते हैं। गृहग्राम बगिया के खेत में बैलों के साथ हल चलाते मुख्यमंत्री की सहजता में अपनी माटी और कृषि परंपरा के प्रति उनका यही गहरा लगाव दिखाई दिया।

    Agriculture Bagia Village Biyasi Chhattisgarh Agriculture Chhattisgarh Chief Minister Farmers Farming Jashpur Rural Life Traditional Farming Vishnu Deo Sai
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक सहारा, सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर सिस्टम
    Next Article CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

    August 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

    August 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13944/229

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

    August 18, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

    August 18, 2026

    CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.