रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे विधायक किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर सक्रिय रूप से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयता के साथ विधायक किरण सिंह देव से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ हों और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।


