रायपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने प्रदेश में निरंतर विकास और जनकल्याण की प्रार्थना भी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन एवं भक्तजन उपस्थित रहे। श्रावण मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भक्तिमय वातावरण रहा।


