Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      मुख्यमंत्री साय को विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं बहनों ने बांधी राखी, बोले- आपका आशीर्वाद सेवा संकल्प को मजबूत करता है

      August 31, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित, महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर दिया जोर

      August 31, 2026

      क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त पर कल रोड शो, CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

      August 31, 2026

      बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना भ्रामक : मुख्यमंत्री साय

      August 31, 2026

      राष्ट्रीय खेल दिवस पर सुकमा में फुटबॉल का रोमांच, कोंटा की टीम ने जीता जिला स्तरीय खिताब

      August 31, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त पर कल रोड शो, CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
    छत्तीसगढ़

    क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त पर कल रोड शो, CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास, निवेश और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के प्रभावी दोहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की 8वीं किश्त पर रोड शो का आयोजन 31 अगस्त को नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    रोड शो में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, खान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, खनन विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

    भारत सरकार ने क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की 8वीं किश्त के तहत 20 खनिज ब्लॉक्स नीलामी के लिए रखे हैं। इनमें 3 माइनिंग लीज और 17 कंपोजिट लाइसेंस ब्लॉक्स शामिल हैं। ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, रेयर मेटल्स, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, मोलिब्डेनम और टंगस्टन सहित कई महत्वपूर्ण खनिज इन ब्लॉक्स में शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा उद्घाटन सत्र

    कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे पंजीयन एवं चाय के साथ होगी। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के आगमन और दीप प्रज्ज्वलन के बाद वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान होगा। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन देंगे।

    टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल का शुभारंभ

    रोड शो में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही सीएमडीसी और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच एमओयू तथा कोरन्डम कटिंग एवं पॉलिशिंग प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ एमओयू का आदान-प्रदान होगा।

    माइनर मिनरल्स पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन और तीन लाइमस्टोन माइनिंग लीज ब्लॉक्स के लिए एनआईटी जारी करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।

    तकनीकी सत्र में नीलामी और निवेश पर चर्चा

    दोपहर 2 बजे से तकनीकी सत्र में खनिज ब्लॉक्स की नीलामी, निवेश और अन्वेषण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। प्रस्तावित खनिज ब्लॉक्स, मिनरल ऑक्शन प्रोसेस, टेंडर डॉक्यूमेंट और ई-ऑक्शन प्रक्रिया पर विशेषज्ञ प्रस्तुतियां देंगे।

    कंपोजिट लाइसेंस धारकों के लिए अन्वेषण व्यय की आंशिक प्रतिपूर्ति से जुड़ी एनएमईडीटी योजना पर भी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद ओपन हाउस डिस्कशन में उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और विशेषज्ञों के साथ नीलामी प्रक्रिया एवं निवेश संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा।

    नीलाम खनिज ब्लॉक्स के संचालन की होगी समीक्षा

    रोड शो के बाद समीक्षा बैठक में नीलाम किए गए प्रमुख खनिज ब्लॉक्स के ऑपरेशनलाइजेशन और उनकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी। खनन परियोजनाओं को जल्द शुरू करने तथा विभिन्न स्तरों पर आवश्यक समन्वय को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद माइन विजिट भी प्रस्तावित है।

    यह रोड शो छत्तीसगढ़ सहित देश में महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों के अन्वेषण और खनन को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के साथ उद्योग जगत तथा अन्य हितधारकों के समन्वय से खनिज क्षेत्र में निवेश और नई संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    Chhattisgarh Mining Critical Minerals Mineral Auction Mining Investment Ministry of Mines Nava Raipur Strategic Minerals Vishnu Deo Sai
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleबिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना भ्रामक : मुख्यमंत्री साय
    Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित, महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर दिया जोर
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय को विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं बहनों ने बांधी राखी, बोले- आपका आशीर्वाद सेवा संकल्प को मजबूत करता है

    August 31, 2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित, महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर दिया जोर

    August 31, 2026
    छत्तीसगढ़

    बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना भ्रामक : मुख्यमंत्री साय

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13944/229

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    मुख्यमंत्री साय को विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं बहनों ने बांधी राखी, बोले- आपका आशीर्वाद सेवा संकल्प को मजबूत करता है

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित, महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर दिया जोर

    August 31, 2026

    क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त पर कल रोड शो, CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.