Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CG News: CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका’, तीजा-पोरा पर महिला सशक्तिकरण और सुपोषण का दिया संदेश

      September 12, 2026

      CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

      September 12, 2026

      CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी

      September 12, 2026

      CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘साइबर संकल्प’ का किया शुभारंभ, 500 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का संदेश

      September 12, 2026

      CG News: CM हेल्पलाइन 1076 का असर, शिकायत के 24 घंटे में ठीक हुआ खराब हैंडपंप; ग्रामीणों को मिली राहत

      September 12, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी
    छत्तीसगढ़

    CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuSeptember 12, 2026No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विस्तृत जानकारी दी। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, संकल्प और परिणामों की यात्रा है। यह सामान्य परिवार से निकलकर असाधारण पुरुषार्थ के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की यात्रा है।

    गरीब कल्याण और जनसेवा को बताया बड़ी उपलब्धि

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान उन करोड़ों परिवारों की ओर से धन्यवाद की अभिव्यक्ति है, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश के लगभग 25 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं।

    CM साय ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ के 25.51 लाख किसानों को अब तक 11,277 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खातों में पहुंचाई गई है।

    छत्तीसगढ़ में योजनाओं से बदला जीवन

    मुख्यमंत्री के अनुसार, उज्ज्वला योजना से छत्तीसगढ़ की लगभग 39 लाख 54 हजार महिलाओं को धुएं से राहत मिली है। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 41 लाख 50 हजार ग्रामीण परिवारों तक नल से पानी पहुंच रहा है।

    उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 6,691 जनजातीय गांवों के समग्र विकास पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 आवास बनाए जा रहे हैं। वहीं, पीएम जनमन योजना से 56 हजार से अधिक पीवीटीजी परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और नक्सलवाद पर CM साय का बयान

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की एकता और अखंडता मजबूत हुई है। धारा 370 समाप्त करने के साथ ही बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूती मिली है।

    उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर को राजनीतिक नेतृत्व की संकल्प शक्ति का परिणाम बताया। बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का उल्लेख करते हुए CM साय ने कहा कि बस्तर में शांति का नया सूर्योदय हुआ है।

    17 सितंबर की शाम जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर को होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शाम 7 बजे पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

    उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घर में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देने की अपील की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही विशेष रूप से शामिल होंगे।

    25 हजार शिक्षण संस्थानों और 50 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभियान में बच्चों और युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। करीब 25 हजार शिक्षण संस्थानों और 50 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

    ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ के तहत ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 18 सितंबर को विद्यालय स्तर पर ड्राइंग तथा 19 सितंबर को प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता प्रस्तावित है।

    ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटक और सांगीतिक प्रस्तुतियों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं तथा छत्तीसगढ़ में आए बदलाव को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

    आंगन मिलन से जल संरक्षण तक होंगे कई कार्यक्रम

    CM साय ने बताया कि माताओं और बच्चों को केंद्र में रखकर ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु देखभाल, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान जैसी गतिविधियां होंगी।

    ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 23 से 25 सितंबर तक नागरिकों और संस्थाओं को कम से कम एक सेवा कार्य से जोड़ने का प्रयास होगा। इसमें रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहयोग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

    29 सितंबर को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत-2047 की भावना पर रंगोली बनाई जाएगी।

    ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ से होगा योजनाओं का लाभ

    ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से बदलते बस्तर को देश के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।

    इन शिविरों में हितग्राहीमूलक योजनाओं के स्वीकृति-पत्र दिए जाएंगे, राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

    जल संरक्षण को भी अभियान में विशेष महत्व दिया गया है। ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई, जल चौपाल, जल संचय और नदी घाट स्वच्छता जैसी गतिविधियां होंगी।

    7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’

    मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को ग्राम, जिला और राज्य स्तर तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित होगा।

    अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ होगा। इसकी अवधारणा ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ रखी गई है, जिसमें सेवा और सुशासन के अनुभवों को व्यापक मंच मिलेगा।

    बूथ स्तर तक लाभार्थियों से संपर्क करेंगे कार्यकर्ता

    CM साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी लाभार्थियों तक पहुंचेंगे, उनसे प्रत्यक्ष संवाद करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे।

    उन्होंने कहा कि पार्टी, मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने-अपने लक्षित वर्गों से सघन संपर्क करेंगे। अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास होगा, जिनके जीवन में केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों से बदलाव आया है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इसे छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए और विकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

    पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू और प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मौजूद रहे।

    BJP Chhattisgarh Chhattisgarh Government Chhattisgarh News Good Governance narendra modi Raipur News Seva Campaign Seva Sankalp Abhiyan Vishnu Deo Sai
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleCG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘साइबर संकल्प’ का किया शुभारंभ, 500 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का संदेश
    Next Article CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका’, तीजा-पोरा पर महिला सशक्तिकरण और सुपोषण का दिया संदेश

    September 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘साइबर संकल्प’ का किया शुभारंभ, 500 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का संदेश

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CG News: CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका’, तीजा-पोरा पर महिला सशक्तिकरण और सुपोषण का दिया संदेश

    September 12, 2026

    CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 12, 2026

    CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.