रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए पिछले तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं, समूह जलप्रदाय योजनाओं, सपोर्ट मद और जल गुणवत्ता जांच से संबंधित कार्यों के भुगतान शामिल हैं। विभाग के अनुसार, विभिन्न योजनाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया नियमानुसार लगातार जारी है।
जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत 4,985.35 करोड़ रुपये और समूह जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
इसके अलावा, सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये तथा जल गुणवत्ता जांच से संबंधित कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
एकल ग्राम योजनाओं के लिए ₹612 करोड़ का आबंटन
विभागीय जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है।
शेष राशि के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई जारी है। विभाग का कहना है कि उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
जल जीवन मिशन के भुगतान की प्रक्रिया जारी
जल जीवन मिशन के अधिकारियों के अनुसार, मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों के भुगतान की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित अन्य मदों में नियमानुसार भुगतान किया जा रहा है।
विभाग द्वारा उपलब्ध वित्तीय संसाधनों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप भुगतान संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

