आशीष पदमवार@बीजापुर। कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी बीजापुर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया।
चुनई तिहार लोकतंत्र तत्ताना वोट बाटी कियाना”* थीम के साथ बच्चो एवम युवा मतदाताओं ने रंगोली सजाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर लोगों को अपने मताधिकार प्रयोग कर चुनावी त्योहार को सफल बनाने हेतु कलेक्टर,डीईओ समेत समस्त विभाग के अधिकारीयों ने बिना डरे निष्पक्ष मतदान करने अपील की ।
कलेक्टर कटारा ने बताया की जिले में विकलांग और 80 साल से अधिक उम्र के जितने भी वोटर ने रजिस्ट्रेशन कराया था सभी का शत-प्रतिशत मतदान करा लिया गया है।

