हेमंत नायक@धमतरी। नगरी परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्लेमेटा के आश्रित ग्राम गजकन्हार में हाथियों ने बीते कुछ दिनों से तबाही मचाई हुई है। बता दें कि 40 हाथियों के दल लगातार कुछ दिनों से गजकन्हार ग्राम के आस पास नजर आ रहे हैं। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने आसपास के ग्राम गजकन्हार, बांधा,गुहारनाला,कोटाभर्री, बिरनपारा, बिलभदर,डोंगरडुला, कल्लेमेटा, चारगांव, तुमबहारा, कोलियारी, जबर्रा, दुगली में भी सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।
गजकन्हार के ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने बताया कि किसानों की कम से कम 5 से 6 एकड़ फसलों की क्षति हाथियों के द्वारा पहुंची है।बता दें बीती रात हाथियों ने गजकन्हार के गौठान पे भी नुकसान पहुचाई है।गौठान में लगे शेड को हाथियों ने उखड़ फेंका है।फारेस्ट विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू में लगी हुई है।

