रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर पहले चरण का मतदान होगा है, जिसमें प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाली 3 विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से आज रवाना कर दिया गया है। उनकी रवानगी के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन ने जरूरी निर्देश दिए हैं, जिससे गलतियों की कोई गुंजाइश न रहे। नक्सल प्रभावित संवेदनशील 600 से अधिक केंद्र पर थ्री लेयर सिक्योरिटी रखी गई है। अंतर राज्यीय बॉर्डर पर पड़ोसी प्रदेश की फोर्स भी मोर्चा संभाल रही है। नक्सल प्रभावित केंद्रों में अर्धसैनिक बलों की तैनात किया गया है। इस चुनाव में 126 नए मतदान केंद्र बनाये गए हैं। 156 से अधिक मतदान केंद्रों तक दलों को चॉपर से पहुंचाए जाने की प्रक्रिया 1 दिन पहले ही पूरी कर ली गई है।
बस्तर जिले में एक भी मतदान दल ऐसा नहीं है, जहां पोलिंग पार्टी को चॉपर से ड्रॉप या लिफ्ट किया जाएगा हो। जिले में 5 संगवारी मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों में केवल महिला कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। महिला बहुल मतदान केंद्रों के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों में जिन्हें तैनात किया गया है, उन महिला कर्मचारियों को भी रवाना कर दिया गया है।

